बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को मिला सम्मान, आत्मविश्वास से खिले चेहरे
औरैया, जून 1 -- औरैया, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा विभाग की केंद्र एवं राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों को सम्मानित करने के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा और सुना गया। कार्यक्रम में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी बृजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.