बदायूं, मई 3 -- अशर्फी देवी पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉलेज टॉपर रही छात्राओं को प्रधानाचार्या वीरू कुमारी शील्ड देकर और माला पहनकर सम्मानित किया। यूपी बोर्ड परीक्षा हाई स्कूल की कालेज टॉपर रही राधे शर्मा द्वितीय टापर महक नाज फातिमा व तीसरे स्थान पर रही बुसरा और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की कॉलेज टॉपर अनामिका सेकंड टॉपर अलीशा इकराबी तृतीय टॉपर आर्सी के साथ टॉप 10 रहीं छात्रों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...