प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- गौरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह विंध्यवासिनी बालिका इंटर कॉलेज रामापुर में बुधवार को हुआ। प्रधानाचार्या विनीता मिश्रा ने हाईस्कूल की छात्रा प्रिया यादव, आयुषी निगम, काजल सरोज, काजल यादव, इंटर में विद्यालय में अनुप्रिया पटेल, श्रेया तिवारी, अर्पिता चौरसिया, इरशाद अली, श्रेया मिश्रा, के अलावा मनीष यादव, अलसबा, पलक दुबे सहित अन्य मेधावियों को सम्मानपत्र, शील्ड, मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षक हौसला प्रसाद तिवारी, राजमणि मौर्य, राधेश्याम तिवारी, सूरज शुक्ला, ललिता दुबे सहित शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संचालन हिमांशु द्विवेदी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...