प्रयागराज, फरवरी 15 -- यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा के दौरान 4372 छात्र-छात्राओं के प्रैक्टिकल नहीं हो सके। अब इनकी प्रयोगात्मक परीक्षा 12 मार्च को लिखित परीक्षा संपन्न होने के बाद कराई जाएगी। 24 जनवरी से एक फरवरी तक प्रथम चरण में विभिन्न विषयों में 1355 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि चार परीक्षकों के नहीं पहुंचने के कारण 379 बच्चों की परीक्षा नहीं कराई जा सकी। दो से 13 फरवरी तक दूसरे चरण में 1754 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि आठ परीक्षकों के नहीं पहुंचने के कारण 884 बच्चों की प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हो सकी। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने प्रयोगात्मक परीक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को 13 फरवरी तक वेबसाइट पर शत प्रतिशत अंक अपलोड करने के निर्देश दिए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...