रामपुर, फरवरी 11 -- रामपुर। शहर के सबसे व्यस्तम ज्वालानगर के राम-रहीम पुल की मरम्मत अब बोर्ड परीक्षा निपटने के बाद कराई जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयारियां कर ली गई हैं। मरम्मत कार्य की वजह से यह पुल करीब तीन माह तक बंद रहेगा। इस दौरान पुल से गुजरने वाले वाहनों को डायवर्ट कर गुजारा जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल की मरम्मत के लिए करीब 2.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ज्वालानगर रेलवे क्रासिंग पर आए दिन होने वाले हादसों को रोकने एवं फाटक बंद होने की वजह से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए शासन ने वर्ष 1999 में पुल को मंजूरी दी थी। जिसके बाद 2006 में यह पुल बनकर तैयार हो गया और लोगों के लिए खोल दिया गया था। 20 वर्ष बीतने के बाद भी पुल पर अब तक एक भी बार मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। जिस कारण बरसात के दिनों में जगह-जगह...