फिरोजाबाद, मार्च 11 -- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार को समाप्त हो रही हैं। इसके चलते कॉलेजों में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। वार्षिक परीक्षाएं कराने के लिए अब स्कूल-कॉलेजों के पास ज्यादा वक्त नहीं है। अप्रैल से नया सत्र शुरू होने जा रहा है तो उससे पहले ही परीक्षाएं करा कर परीक्षाफल का वितरण भी कराना है। फिरोजाबाद में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 106 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार को समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद में कॉलेजों का पूरा ध्यान गृह परीक्षाएं कराने पर है। यूपी बोर्ड परीक्षा संचालित होने से इन 106 परीक्षा केंद्रों पर अभी तक पढ़ाई भी बाधित चल रही है। हालांकि बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम को देखते हुए प्रमुख कॉलेजों ने अन्य कक्षाओं का पाठक्रम भी पहले ही पूर्ण करा लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.