गाजीपुर, अप्रैल 23 -- गाजीपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड के रिजल्ट के दसवीं में छात्र और बारहवीं में छात्रा ने बाजी मारी है। बारहवीं में बेटियों ने बेटों को पछाड़ते हुए साबित कर दिया है कि बेटियां शिक्षा ही नहीं किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है। इसमें टॉप टेन तक बेटियां ही सूची में शामिल रही। गाजीपुर की बेटियां बारहवीं में जिला टॉप टेन तक रही। बता दें कि हाईस्कूल में एक छात्र प्रदेश में छठवा स्थान हासिल करते हुए गाजीपुर में टॉप कर पहला स्थान पर है। यूपी बोर्ड परीक्षा का दसवीं और बारहवीं का परिणाम जारी हो गया। इसे लेकर सुबह से छात्रों में उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परिणाम : हाईस्कूल में कशिश-अंशिका, इंटर में शिखा टॉपर आर्दश इंटर कालेज महुआबाग के हाईस्कूल का छात्र राजवीर तिवारी 96.83 प्रतिशत पाकर प्रदेश में छठवां और ...