रामनगर, मार्च 23 -- रामनगर, संवाददाता। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन से पूर्व उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर में तीन दिवसीय गोष्ठी सोमवार से शुरू हो गई है। इसमें शिक्षा बोर्ड के विशेषज्ञों ने उत्तरपुस्तिकाओं के चरणबद्ध मूल्यांकन, अंकों की अंकना और डाटा पंचिंग बेहतर ढंग से करने के दिशा-निर्देश दिए। शिक्षा बोर्ड के सभापति डॉ. मुकुल कुमार सती की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद ने बताया कि प्रदेश भर में लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 29 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 27 मार्च से 10 अप्रैल के बीच किया जाएगा। लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए हाईस्कूल में 1457 परीक्षक, 160 उप प्रधान परीक्षक, 320 अंकेक्षकों की नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.