मैनपुरी, मई 4 -- नगर के राइजिंग सन इंटर कॉलेज में बीती शाम वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स सहित वार्षिक परीक्षा में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ एसडीएम गोपाल शर्मा, चेयरमैन रामवती यादव, थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह और पूर्व बीआरसी राकेश चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया।

मुख्य विचार एसडीएम गोपाल शर्मा ने मेधावियों से कहा कि जिस तरह आपने बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उसी ऊर्जा के साथ भविष्य की हर परीक्षा में सफल होकर माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करें। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि आज बेटियां हर ...