मुजफ्फर नगर, जनवरी 21 -- यूपी बोर्ड परीक्षाओं के सफल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को डीएवी इंटर कालेज में कार्यशाला हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। इस दौरान डीआइओएस ने भी दिशा-निर्देश दिए। कार्यशाला में एसडी इंटर कालेज मीरापुर के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार ने प्रधानाचार्यों, केन्द्र व्यवस्थापकों एवं शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा 2026 से संबंधित नवीन दिशा-निर्देशों, परीक्षा व्यवस्था में प्रस्तावित सुधारों तथा उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्ट्रांग रूम व्यवस्था, डबल लॉक 4 अलमारी , प्रश्नपत्र वितरण प्रणाली, उत्तर पुस्तिकाओं रखरखाव, प्रयोगात्मक परीक्षाओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने प्रशासनिक व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.