हमीरपुर, मार्च 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन सुबह पाली में हाईस्कूल कृषि व इंटर कम्प्यूटर की परीक्षा हुई। जबकि सायंकालीन पाली में संस्कृत की परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें दोनों पालियों में 36 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 18 फरवरी से शुरू हुई माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार को संपन्न हो गई। बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन सुबह पाली में हाईस्कूल कृषि की परीक्षा में पंजीकृत 251 के सापेक्ष 236 ने परीक्षा दी जबकि 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट कम्प्यूटर की परीक्षा में पंजीकृत 223 के सापेक्ष 220 ने परीक्षा में भाग लिया जबकि तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सायंकालीन पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा में पंजीकृत 203 के सापेक्ष 185 ने परीक्षा दी वहीं 18 परीक्षार्थी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.