बोर्ड परीक्षा केंद्रों के लिए 155 स्कूलों के प्रस्ताव भेजे
बागपत, अगस्त 26 -- बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेज कर दी है। जनपद में परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए कुल 155 विद्यालयों के प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजे गए हैं। अब परिषद स्तर से विद्यालयों की उपलब्ध सुविधाओं, मानकों और अन्य निर्धारित बिंदुओं के आधार पर प्रस्तावों का परीक्षण किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से भेजे गए प्रस्तावों में राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में विद्यालयों में उपलब्ध कक्ष, फर्नीचर, पेयजल, बिजली, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी देखा जाएगा। इसके बाद परिषद द्वारा निर्धारित मानकों के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.