बांदा, दिसम्बर 6 -- बांदा। संवाददाता यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में मानकों की जमकर अनदेखी की गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए केंद्रों की अधिकतम दूरी का मानक हाईस्कूल में आठ और इंटर में 12 किलोमीटर है। इसके बावजूद जिले में प्रस्तावित कुछ केंद्र करीब 18 से 20 किलोमीटर दूर बना दिए गए हैं। इससे परीक्षार्थी परेशान होंगे। दूरी के चलते कालेज संचालकों ने 49 आपत्तियां दर्ज कराई हैं। जिले के सभी आठ ब्लाकों में 61 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसे लिए चार दिसंबर तक आपत्तियां मांगी थीं। अब तक 49 ऑनलाइन आपत्तियां आई हैं। इनमें ज्यादातर परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने को लेकर हैं। चार-पांच किलोमीटर दायरे में स्कूल होने के बावजूद दो से तीन गुना किलोमीटर में स्थित स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.