गोंडा, दिसम्बर 30 -- गोण्डा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। जिसमें कुल 151 विद्यालयों को को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां पर इस बार 95 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परिषद की ओर से पहली सूची मे 127 परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची जारी कर प्रबंधकों से आपत्तियां व सुझाव मांगे गए थे। जिस पर 185 आपत्ति दर्ज हुई थी। डीआईओएस डॉ राम चंद्र ने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद मानकों को पूरा न करने वाले 16 केंद्रों को हटाया गया था। जिसके बाद 40 नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मंजूरी दी गई। इसके बाद अंतिम रूप से 151 परीक्षा केंद्रों की सूची तय की गई है। जिस पर ऑनलाइन प्रक्रिया से प्रस्तावित केंद्रों पर प्राप्त आपत्तियों और शिकायतों की ...