मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 10 -- मुजफ्फरनगर। शैक्षिक वर्ष 2025-26 की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज की परीक्षाओं की डेटशीट जारी होने के बाद मुजफ्फरनगर में 77 परीक्षा केंद्र पर आई 82 आपत्तियां पर बुधवार को सुनवाई होनी थी। जिले में मंडलायुक्त के कार्यक्रम के कारण समिति की बैठक नहीं हो पाई। डीआईओएस ने आपत्तियों का विवरण डीएम को प्रेरित कर दिया गया है। अब आगामी तिथि निर्धारित होने पर ही समिति में आपत्तियों पर फैसला होने के बाद केंद्रों पर अंतिम मोहर लगेगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज की परीक्षाए 2025-26 के लिए जिले में केंद्रों की घोषणा की गई है। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट सहित विभागीय कार्यायल को परीक्षा केंद्रों के नाम की सूची साझा की है। जिले में बनाए गए 77 परीक्षा केंद्रों पर विभाग ने आपत्तियां मांगी थी, इसके लिए चार दिसंबर तक के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.