गुड़गांव, फरवरी 17 -- गुरुग्राम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिले में करीब 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 12 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। छात्रों को प्रवेश पत्र और स्कूल का वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य किया गया था। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ और छात्रों में उत्साह साफ नजर आया। पेपर रहा संतुलित, छात्रों को मिली राहत: छात्रों के अनुसार गणित का प्रश्नपत्र संतुलित और एनसीईआरटी आधारित रहा। पेपर में अधिकतर प्रश्न सिलेबस के भीतर से पूछे गए। सेक्शन ए में बहुविकल्पीय प्रश्न अपेक्षाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.