मुजफ्फर नगर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर में हुई व्यवस्था की जांच के लिए सोमवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्त्रांशु सुमन पहुंचे। उन्होंने कंट्रोल सहित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक निर्देश दिए। डीआईओएस ने इस दौरान जेडी शिक्षा को बताया कि जिले में कुल 72 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केन्द्रों के स्ट्रांग रूम, परीक्षा कक्षों एवं संवेदनशील स्थलों की निगरानी सीसीटीवी कैमरा, राउटर, वॉयस रिकॉर्डर सहित अन्य आधुनिक तकनीकी संसाधनों के माध्यम से की जा रही है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया की निरंतर एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। परीक्षा संचालन की निगरा...