बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए चलेगा क्रैश कोर्स
आरा, सितम्बर 28 -- आरा, हिप्र.। मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा की तैयारी के लिए जिलास्तर पर क्रैश कोर्स का संचालन किया जायेगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। डीईओ मानवेंद्र कुमार राय ने जिले के सभी सरकारी हाई स्कूलों के हेडमास्टर व प्रभारी हेडमास्टर से छह विद्यार्थियों की सूची मांगी है। डीईओ के अनुसार जिले में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में अपेक्षित सुधार व आगामी परीक्षा की प्रभावी तैयारी के उद्देश्य से प्रत्येक साल कक्षा 10 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए क्रैश कोर्स का संचालन किया जाता रहा है। इस साल भी जिलास्तरीय क्रैश कोर्स का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। इसके तहत सभी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10 के विद्यार्थियों में से क्रैश कोर्स के लिए छह विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। स्कूलों से चयनित विद्यार्थियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.