बागपत, मार्च 11 -- बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 18 मार्च से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने दों केंद्रों की प्रस्तावित सूची परिषद को भेजी है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 12 मार्च को संपन्न हो रही है। 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मूल्यांकन करने के लिए शहर के यमुना इंटर कॉलेज और खेकड़ा के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज की प्रस्तावित सूची भेजी है। जिस पर बहुत जल्द ही मुहर लगने की संभावना है। बोर्ड सचिव ने निर्देश जारी किए है कि प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर पर्यवेक्षक के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएं। संबंधित केंद्रों पर वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मूल्यांकन...