नई दिल्ली, मार्च 13 -- दिल्ली के द्वारका सेक्टर-14 मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर एक स्कूली छात्रा ने मेट्रो ट्रैक पर छलांग लगा दी। हालांकि वहां मौजूद मेट्रो कर्मचारियों और अन्य यात्रियों की मुस्तैदी की वजह से छात्रा को सुरक्षित बचा लिया गया, और एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के तनाव की वजह से उसने यह कदम उठाया था। इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि स्टेशन पर मौजूद मेट्रो कर्मचारियों और यात्रियों ने जब लड़की को ट्रैक पर देखा, तो उन्होंने तुरंत अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद लड़की को बहुत तेजी के साथ बाहर निकाला गया और उसे मेडिकल सहायता दी गई।पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया उधर पुलिस का कहना है कि इस घटना के संबंध में दोपहर करीब 12:58 बजे एक ...