श्रावस्ती, फरवरी 16 -- श्रावस्ती, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिला राजकीय पुस्तकालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका सोमवार को डीएम ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि बोर्ड परीक्षाएं छात्रों के भविष्य से जुड़ी हैं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने राजकीय पुस्तकालय में बने कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हेाने जिले के 41 परीक्षा केंद्रों से जुड़े डीवीआर व सीसीटीवी कैमरों के संचालन की समीक्षा की। सभी केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे ऑनलाइन सक्रिय पाए गए। उन्होंने कंट्रोल रूम प्रभारी को कक्षाओं में कैमरों की स्पष्ट दृश्यता करने के निर्देश दिए। जिससे कि परीक्षा कक्षा...