गोरखपुर, दिसम्बर 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही केन्द्र व्यवस्थापकों, बाह्य केन्द्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों, प्रयोगात्मक परीक्षकों और मूल्यांकन परीक्षकों की नियुक्ति की तैयारी भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि अपने विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों का अद्यतन विवरण परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अनिवार्य रूप से अपलोड कर दें। प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि शिक्षक विवरण अपलोड करने के बाद उसे एक बार फिर पूरी सावधानी से जांच भी लें। शिक्षक विवरण अपलोड और अपडेट करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.