गाज़ियाबाद, मार्च 9 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सोमवार को आयोजित 12वीं की गणित परीक्षा छात्रों के लिए थोड़ी कठिन रही। पेपर में पूछे गए गणित के कई प्रश्नों को सुलझाने में छात्र उलझ गए। इसके चलते दूसरे प्रश्नों के लिए समय कम रह गया। कम समय के दबाव में कुछ प्रश्न छूट गए, जिससे कई छात्र परीक्षा के बाद मायूस नजर आए।जिले में 50 केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को 12वीं की गणित की परीक्षा हुई। परीक्षा के स्तर को कुछ छात्रों ने कठिन तो कुछ ने मध्यम स्तर का बताया। ठाकुरद्वार स्कूल से परीक्षा देकर आई छात्रा स्वाति गौतम ने बताया कि पेपर में एक नंबर वाले दो तीन बहुविकल्पीय प्रश्नों को करने में ही 15 मिनट का समय लग गया। वहीं कई प्रश्नों का स्तर काफी उलझाने वाला था। छात्र सिद्धार्थ रॉय ने बताया...