बरेली, अप्रैल 4 -- बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शामिल छात्रों और अभिभावकों को साइबर ठगों से सतर्क रहने की सलाह दी है। क्षेत्रीय सचिव मुन्ने अली ने बताया कि कुछ साइबर अपराधी फोन कॉल, मैसेज या ई-मेल के माध्यम से अंक बढ़ाने का झांसा देकर पैसे की मांग कर रहे हैं और खुद को यूपी बोर्ड का कर्मचारी बताकर फर्जी पहचान बनाने के मामले बोर्ड के संज्ञान में आए हैं। संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर उसे रिकॉर्ड कर तुरंत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.