बोर्ड परीक्षार्थियों को बनाया जा रहा निशाना
सिद्धार्थ, अप्रैल 5 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा दे चुके परीक्षार्थियों को इन दिनों साइबर ठगों की ओर से निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है। डुमरियागंज क्षेत्र में कई छात्रों के पास फर्जी फोन कॉल आ रहे हैं, जिनमें खुद को माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के कार्यालय का कर्मचारी या कंप्यूटर ऑपरेटर बताकर नंबर बढ़ाने का लालच दिया जा रहा है। बताया जाता है कि ठग छात्रों को फोन कर दावा करते हैं कि वे उनकी उत्तर पुस्तिकाओं में अंक बढ़वा सकते हैं। इसके बदले वे प्रथम श्रेणी में पास कराने के लिए 5500 रुपये और द्वितीय श्रेणी में पास कराने के लिए 2500 रुपये की मांग कर रहे हैं। कई छात्र इस झांसे में आकर ठगी का शिकार भी हो चुके हैं। डुमरियागंज के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज, बढ़नी कोल्ड स्टोरेज से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.