चाईबासा, नवम्बर 28 -- चाईबासा, संवाददाता। बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए जिले में टेस्ट सेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो ने बताया कि टेस्ट सेतु अभियान विद्यार्थियों की तैयारी को क्रमिक रूप से मजबूत करने के लिए तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण (25% पाठ्यक्रम) 13 एवं 14 नवम्बर को आयोजित किया गया। द्वितीय चरण (50% पाठ्यक्रम) 27 एवं 28 नवम्बर को आयोजित किया जा रहा है। तृतीय चरण (100% पाठ्यक्रम) 18 एवं 19 दिसंबर को आयोजित होगा। इस चरणबद्ध संरचना ने विद्यालयों और विद्यार्थियों को कमजोरी पहचानने तथा सुधार करने को अवसर दिया है। अभियान का मुख्य आधार इसका द्विस्तरीय ढांचा है, जिसमें पहला विद्यालयों में नकल-मुक्त, अनुशासित परीक्षा संचालन तथा दूसरा परीक्षा उपरांत प्राप्तांक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.