रुडकी, फरवरी 17 -- बोर्ड परीक्षाओं के दौरान लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को झबरेड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता का घेराव कर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान भाजपा नेता हितेश शर्मा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, इसके बावजूद झबरेड़ा तथा आसपास के देहात क्षेत्रों में प्रतिदिन सुबह और शाम दो से तीन घंटे तक बिजली काटी जा रही है। इससे परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। हितेश शर्मा ने मांग की कि झबरेड़ा क्षेत्र में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि क्षेत्रवासी सीधे अपनी समस्याएं उन्हें बता सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...