बोर्ड परीक्षाओं में पास हुए दिव्यांगजनों को डीएम ने किया सम्मानित
आगरा, अप्रैल 29 -- संस्था साइट सेवर्स इंडिया के द्वारा संचालित समावेशी शिक्षा कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में पास हुए पांच द्रष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को डीएम प्रणय सिंह ने सम्मानित किया है। बुधवार को डीएम प्रणय सिंह ने कलक्ट्रेट में द्रष्टिबाधित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए डायरी व पेन भेंट किए। सम्मानित किए गए छात्र-छात्राओं में लक्की, नीरज मुस्कान, खुशबू व आदित्य कुमार हैं। इन सभी विद्यार्थियों ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता अर्जित की है। डीएम प्रणय सिंह ने कहा कि दिव्यांग छात्र-छात्राओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर सीडीओ वीरेंद्र सिंह, डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल, संस्था के सौरभ दुबे व अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.