रांची, फरवरी 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्कूली शिक्षा व साक्षरता सचिव उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य में संचालित सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी और पीएमश्री विद्यालयों में बजटीय गतिविधियों के क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने आगामी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि छात्रों की परीक्षा की तैयारी इस प्रकार कराई जाए कि वे पूर्ण आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों। सचिव ने लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि एक भी बच्चा बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण न हो, इसके लिए सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में निरंतर और प्रभावी रेमिडियल कक्षाएं संचालित की जाएं। उन्होंने विद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.