बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की समय-सारिणी जारी
नोएडा, जुलाई 13 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय-सारिणी जारी कर दी है। परीक्षा केंद्र बनने के इच्छुक विद्यालयों को 20 जुलाई तक अपनी आधारभूत सुविधाओं और अवस्थापना संबंधी विवरण परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करना होगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और 18 सितंबर को अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि ऑनलाइन विवरण जमा होने के बाद जिलाधिकारी की ओर से गठित तहसील स्तरीय समिति तीन अगस्त तक विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेगी। सत्यापित रिपोर्ट 10 अगस्त तक पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद 17 अगस्त को संभावित परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी होगी। इस सूची पर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.