लखीमपुरखीरी, फरवरी 13 -- बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले लगे मेले और मौत के कुंए आदि के शोर से छात्रों को दिक्कत हो रही है। अभिभावकों ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। संपूर्णानगर बाजार में खीरी पीलीभीत उपनिवेश सहकारी विकास संघ की भूमि पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला एक माह तक चलने वाला है। इस मेले में बड़े बड़े झूले लगाए गए हैं। मौत का कुआं भी संचालित हैं। जबकि मेले के लिए मिली परमिशन में क्रम संख्या 16 पर बड़े, विद्युत चलित झूलें व जोखिमपूर्ण मनोरंजन कार्य नहीं किए जाने की बात दर्ज है। इसके बावजूद झूले, विद्युत चलित ट्रेन व मौत के कुए को लगाया गया है। मेले में लगे लाउडस्पीकरों के शोर से छात्र परेशान हैं। मेला संचालक लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि मेला एक माह तक चलेगा। मेले में लाउडस्पीकर तो बजेंगे ही। उधर संपूर्णानगर नगर व्यापार मंडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.