बागेश्वर, फरवरी 19 -- गरुड़। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इस अवधि में गरुड़ क्षेत्र के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू रहेगी। परगना मजिस्ट्रेट गरुड़ वैभव कांडपाल ने बताया कि परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए यह व्यवस्था परीक्षा समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में जुलूस निकालना, भाषण देना, उत्तेजनात्मक नारेबाजी करना तथा पांच या अधिक व्यक्तियों का अनावश्यक रूप से एकत्र होना प्रतिबंधित रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.