गाज़ियाबाद, जून 1 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। लखनऊ में सोमवार को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन अंक लाकर नाम रोशन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में जिला स्तर पर विकास भवन सभागार में भी समारोह का आयोजन हुआ, जहां कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने जिले के मेधावियों को नगद पुरस्कार, मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं टैबलेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और सीडीओ कुमार सौरभ ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- इंटरव्यू में कोई ये नहीं पूछेगा आपके कितने फॉलोवर्स है? छात्रों से बोले CM योगी, ये सलाह दीकार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के लोकभवन में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कह...