अल्मोड़ा, मार्च 20 -- उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुक्रवार को संपन्न हो गई हैं। अंतिम दिन जिले के सभी केंद्रों में 1991 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षाओं के बाद अब शिक्षा विभाग उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी में जुट गया है। शुक्रवार को हुई उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में कुल 2014 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 23 छात्र परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। नियंत्रण कक्ष प्रभारी जनार्जन तिवारी ने बताया कि हाईस्कल हिन्दुस्तानी संगीत (गायन) में सभी पंजीकृत 79, आईटीईएस में 513 में से 510, ब्यूटी एंड वेलनेस में 95 में से 93, कृषि में सभी 53, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी में 174 में से 173 व इंटरमीडिएट संस्कृत में 1100 में से 1083 ने परीक्षा दी। डीईओ माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सचल दल ने कृषि इंटर कॉलेज विजयपुर पाटिया व जीआईसी कमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.