रुद्रपुर, मार्च 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न होते ही अब मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। ऊधमसिंह नगर जिले में 27 मार्च से 10 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इस दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कुल 1,11,016 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में तीन प्रमुख मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जनता इंटर कॉलेज रुद्रपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काशीपुर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खटीमा शामिल हैं। इन केंद्रों पर शिक्षकों की तैनाती की गई है, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके। आंकड़ों के अनुसार, हाईस्कूल की 88,580 और इंटरमीडिएट की 22,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.