कुशीनगर, फरवरी 17 -- कुशीनगर। जिले के 194 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा बुधवार से प्रांरभ होगी। इसकी तैयारियों में माध्यमिक शिक्षा विभाग जुटा हुआ है। डीआईओएस ने सभी केंद्राध्यक्षों को पत्र जारी कर निर्देश दिया कि बोर्ड परीक्षा की शुचिता के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जायेगा तथा परीक्षा के दौरान नकल करते हुए परीक्षार्थी के मिलने पर रेस्टीकेट किया जाएगा। उस पर अपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं किया जायेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह के निर्देश पर डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने सोमवार को जिले के सभी 194 परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों को पत्र जारी कर आदेश दिया है कि बोर्ड परीक्षा 2026 की परीक्षाओं में अनुचित साधन का प्रयोग करने हुए नकलची को पकड़े जाने पर अनुचित साधन का प्रयोग करने पर रेस्टीकेट किया जायेगा। उस पर किसी प्...