देवरिया, फरवरी 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। बोर्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन जुट गया है। परीक्षा की तैयारी तेजी के साथ की जा रही है। परीक्षा कराने के लिए अब परीक्षा केन्द्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जानी शुरू कर दी गईं हैं। सोमवार को पहले दिन 37 विद्यालयों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गईं। जिसे संबंधित केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक व अन्य कर्मचारी स्ट्रांग पर जाकर रिसीव किए और अपने वाहनों से परीक्षा केन्द्रों पर लेकर पहुंचे। परीक्षा केन्द्रों पर इन उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट वर्ष 2026 की परीक्षा 18 फरवरी से 26 मार्च तक आयोजित होनी हैं। इस परीक्षा में जिले के 1,15,968 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल में 30,572 छात्र, 26,982 छात्राएं एवं तीन थ...