पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटरकॉलेज रामनगर के भौतिकी प्रवक्ता डॉ. शिवम मिश्रा ने बताया कि भौतिक विज्ञान को विद्यार्थी प्रायः कठिन विषय मानते हैं। पर सही रणनीति, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। यूपी बोर्ड की 27 फरवरी को होने वाली इंटर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा में परीक्षार्थी कुछ विशेष रणनीति अपनाकर अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा के समय विद्यार्थियों को केवल अधिक पढ़ाई नहीं, बल्कि स्मार्ट तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रटने के बजाय अवधारणाएँ समझें। भौतिक विज्ञान पूर्णतः अवधारणा-आधारित विषय है। सूत्रों, नियमों और सिद्धांतों का भौतिक अर्थ समझना आवश्यक है। इससे संख्यात्मक प्रश्नों और अनुप्रयोग आधारित सवालों को हल करना आसान हो जाता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.