मऊ, मार्च 5 -- मऊ, संवाददाता। हर कक्ष में तीसरी आंख के पहरे के साथ शोर शराबे पर भी ताला लग गया है। यूपी बोर्ड की ओर से किए गए हाईटेक इंतजामो ने नकलचियों का खेल बिगाड़ दिया। यही वजह रही कि जिले में इस दफा अब तक 25 हजार 270 परीक्षार्थी परीक्षा देने से ही डर गए और उन्होंने परीक्षा छोड़ दी। इतनी बढ़ी संख्या में परीक्षार्थियों के परीक्षा छोड़ देने को लेकर काफी चर्चा है। यूपी सरकार ने परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए इस दफा भी काफी इंतजाम किए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर यूपी बोर्ड की ओर से हाईटेक इंतजाम किए गए हैं। जिले के 127 परीक्षा केंद्रों पर वाइस रिकॉर्डिंग युक्त कैमरों का इंतजाम किया गया है। परीक्षा कक्षों से लेकर पूरे सेंटर को कैमरों से कवर किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक कक्ष में वॉयस रिकार्डर भी लगाया गया है। साथ ही प्रत्येक प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.