संभल, फरवरी 7 -- हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा नकलविहीन और निष्पक्ष कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षित रखरखाव को प्राथमिकता देते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम की व्यवस्था दुरुस्त की गई है, जहां प्रश्नपत्र चार तालों की कड़ी सुरक्षा में रखे जाएंगे। जिले के सभी 77 परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्रों को रखने के लिए चार लोहे की डबल लॉक युक्त आलमारियां लगाई गई हैं। इनमें पहली और दूसरी आलमारी में प्रथम व द्वितीय पाली के मुख्य प्रश्नपत्र सेट तिथिवार रखे जाएंगे। तीसरी आलमारी में परीक्षा के बाद बचे प्रश्नपत्रों और बंडल स्लिप को रखा जाएगा, जबकि चौथी आलमारी आकस्मिक परिस्थितियों के लिए रिजर्व प्रश्नपत्रों के लिएआरक्षित रहेगी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को तकनीकी रूप ...