बोर्ड ने 114 शिक्षकों को किया सम्मानित
रामनगर, मई 15 -- रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद व एक निजी संस्था ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 114 शिक्षकों को सम्मान किया है। सम्मानित होने वाले शिक्षकों को परिषद् सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी, कौशल एकेडमी इंटरनेशनल के निदेशक डॉ गिरीश घुगत्याल, अपर निदेशक कुमाऊं गजेन्द्र सिंह सौन, संयुक्त सचिव चण्डी प्रसाद रतूडी, उप सचिव सुषमा गौरव, अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट विजेन्द्र चौधरी व अन्य अतिथियों द्वारा शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बोर्ड प्रशासनिक अधिकारी मोहन नैनवाल, सन्दीप बिष्ट, मनमोहन सिंह, दीप गोस्वामी, पंकज जोशी, दीवान गिरी, सन्तोष कोहली आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड शिक्षा परिषद ने शिक्षिका सोनिया कौशिक को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.