बोर्ड ने बीस जुलाई तक मांगी परीक्षा केंद्रों की सूची
हमीरपुर, जुलाई 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इस बार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण तीन माह पहले शुरू कराने का आदेश जारी किया है। केंद्रों की सूची 20 जुलाई तक बोर्ड की बेबसाइट पर लोड किया जाना है। जबकि 18 सितंबर को फाइनल सूची जारी की जाएगी। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए पिछले वर्ष 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वर्तमान समय में अगस्त माह तक कालेजों मे प्रवेश प्रक्रिया चलाई जा रही है। इधर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी 20 जुलाई तक करके सूची भेजने का आदेश संयुक्त सचिव संजय कुमार ने जारी किया है। जिसके तहत 3 अगस्त तक परीक्षा केंद्रों का सत्यापन होगा, इसके बाद 10 अगस्त को बोर्ड को सूची भेजी जाएगी, 1 सितंबर को अभिभावकों की आपत्तियों का निस्तारण होगा। यह भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.