गुड़गांव, जुलाई 7 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट के तीनों स्तरों पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी देख सकते हैं और किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति होने की स्थिति में 9 जुलाई सायं पांच बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि लेवल-1 (पीआरटी), लेवल-2 (टीजीटी) और लेवल-3 (पीजीटी) के सभी विषयों की ड्राफ्ट उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। यह भी पढ़ें- HTET Answer Key: एचटीईटी परीक्षा आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए खुली 'ऑब्जेक्शन व...