बोर्ड क्रियान्वयन न होने पर पुजारी करेंगे शंखनाद
मुरादाबाद, मई 9 -- राष्ट्रीय पुजारी परिषद ने मुख्यमंत्री द्वारा चार वर्ष पूर्व 20 अप्रैल 2022 को पुजारी एवं कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा के बाद भी उसके क्रियान्वयन न होने पर रोष जताया। उसे शीघ्र लागू कराने की मांग की है। महाकालेश्वर धाम मंदिर सम्राट अशोक नगर में हुई बैठक में परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी ने पुजारियों को 40 हजार रुपये प्रति माह वेतन और मंदिरों में पानी एवं बिजली नि:शुल्क दिलवाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा मुख्यमंत्री चार वर्ष पहले बोर्ड के गठन की घोषणा कर चुके हैं। मगर अभी तक इसका क्रियान्वयन नहीं किया गया। जिससे पुजारियों की हालत दयनीय है। परिषद ने एक बार फिर सरकार को जगाने के लिए शंखनाद करने का निर्णय लिया। अध्यक्ष नवल स्वरूप अवस्थी ने व संचालन विनोद शर्मा ने किया। आचार्य गणेशानंद, पुजारी महेंद्र, हरे कृष्ण दुबे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.