गोरखपुर, अप्रैल 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य जनपद में शनिवार को पूर्ण हो गया। अंतिम मूल्यांकन राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में 1126 शेष कॉपियों के जांच के साथ संपन्न हुआ, जहां स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। जनपद में कुल 6 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 3 पर हाईस्कूल और 3 पर इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। सभी केंद्रों पर तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा कर लिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी उपनियंत्रकों, परीक्षकों और कर्मचारियों को समयबद्ध कार्य पूरा करने पर धन्यवाद दिया। यह जानकारी कंट्रोल रूम प्रभारी किरन कुमार आरेतो ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...