रामनगर, फरवरी 28 -- रामनगर। इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के पश्नों पत्रों पर शिक्षकों के सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियां को लेकर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने प्रत्येक जिले के सीईओ को पत्र भेजा है। शनिवार को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि कुछ अध्यापकों के सोशल मीडिया के माध्यम से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परिषद की परीक्षा के संपन्न विषयों के प्रश्न पत्रों में कोर्स कंटेंट के संबंध में टिप्पणियां की जा रही है। बोर्ड समय समय पर निर्गत विभिन्न पत्रों के माध्यम से प्रश्न पत्र के स्वरूप डिजायन के संबंध में जानकारियां साझा करता रहा है। महत्वपूर्ण विषयों में दक्षता आधारित उच्च स्तरीय चिंतन कौशल से संबंधित प्रश्न बैक भी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए गए थे। यदि किसी प्रश्न को लेकर कोई भी आपत्ति है तो इस संबंध में प्रत्याव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.