बोर्ड के टॉपरों को लैपटॉप और मोबाइल देकर सम्मानित किया जाएगा
जमशेदपुर, जुलाई 29 -- राज्य के विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रदेश भर के टॉपरों को सम्मानित करने की विशेष तैयारी की जा रही है। इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के तहत विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें लैपटॉप और मोबाइल फोन जैसे उपयोगी तकनीकी उपकरण उपहार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे।झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (जेईपीसी) की ओर से इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। काउंसिल ने इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को वितरित करने के लिए लैपटॉप और मोबाइल की खरीद हेतु आधिकारिक टेंडर भी जारी कर दिया है, ताकि समय पर सभी उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें और सम्मान समारोह का आयोजन सुचारू रूप से किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.