फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। उत्तर प्रदेश एक्सपोर्ट प्रमोशन बोर्ड के गठन होने से अब किसानों के प्रमुख उत्पाद विदेशो में भी निर्यात हो सकेंगे। इसके लिए किसानो को अंतर्राष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुरूप फसल की गुणवत्ता को बनाना होगा तभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्पादों की डिमांड हो सकती है। मंगलवार को विकास भवन सभागार में कृषि और प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) की सेमिनार में कुछ इन्हीं मुद्दों पर चर्चा हुयी। क्षेत्रीय कार्यालय बनारस के आलोक कुमार मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से किसान अपने उत्पादों का निर्यात कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। इस पर उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। जिला आलू एवं शाकभाजी अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक का मुख्य मकसद किसानों के उत्पाद का निर्यात कराना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.