बदायूं, नवम्बर 10 -- बदायूं, संवाददाता। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रकिया जारी है। केंद्र निर्धारण के लिए आधारभूत सूचनायें बोर्ड की साइट पर अपलोड करने का आज आखिरी दिन है। केंद्र निर्धारण संबंधित प्रक्रिया 30 दिसंबर तक पूरी की जानी है। यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिये इस बार कुछ नये मानक भी तय किये हैं। जिसके तहत जिन कॉलेजों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था है उन कॉलेज को केंद्र निर्धारण में वरीयता दी जायेगी। वहीं अधिक विद्यार्थियों की संख्या वाले कॉलेज भी केंद्र निर्धारण में वरीयता क्रम में रखे जाएंगे। जिन कॉलेजों का परिणाम बेहतर रहा है उन्हें भी केंद्र निर्धारण की सूची में आगे रखा जायेगा। केंद्र निर्धारण की पूरी प्रकिया पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होना...