लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से चल रहा है। शहर के राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज और गांधी विद्यालय इंटर कालेज मूल्यांकन केन्द्र पर शिक्षक मूल्यांकन कर रहे हैं। मूल्यांकन पर मंडलीय कंट्रोल रूम से भी नजर रखी जा रही है। मंडलीय कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी व मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लखीमपुर के तीनों मूल्यांकन केन्द्रों पर 77.72 प्रतिशत मूल्यांकन हो चुका है। निर्धारित समय से पहले ही मूल्यांकन पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ मंडल के जिलों में हरदोई में सबसे ज्यादा 79 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.